बुधवार, सितंबर 08, 2010

स्वागतम्

स्वागतम् शुभ स्वागतम्
आनंद मंगल मंगलम्
नित प्रियम् भारत भारतम्

नित्य निरंतरता नवता
मानवता समता ममता
सारथि साथ मनोरथ का
जो अनिवार नहीं थमता
संकल्प अविजित अभिमतम्

आनंद मंगल मंगलम्
नित प्रियम् भारत भारतम्

कुसुमित नई कामनाएँ
सुरभित नई साधनाएँ
मैत्री मति क्रीडांगन में
प्रमुदित बन्धु भावनाएँ
शाश्वत सुविकसित इति शुभम

आनंद मंगल मंगलम्
नित प्रियम् भारत भारतम्

- पंडित नरेन्द्र शर्मा

This song was selected as the Anthem for Aisad Games in 1982.
Quite a contrast to the jarring Anthem for Commonwealth Games 2010.

4 टिप्‍पणियां: